बलिया- सिकंदरपुर इलाके के बसारिखपुर चट्टी के पास पिछले शनिवार को मोटरसाइकिल व बस की टक्क’र में घायल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर सिंह की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौ’त हो गई।
उनके निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोकमग्न व्यवसायियों ने शुक्रवार को पूरे दिन अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। उनका इलाज मऊ स्थित किसी निजी चिकित्सालय में चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
उधर कांग्रेस नेता का पार्थिव शरीर जिला कांग्रेस कमेटी पर पहुंचने पर श्रद्धांजलि देने वालों की लाइन लग गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने जुझारू नेता को श्रद्धांजलि दी। इस दरम्यान दो मिनट का मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…