बलिया में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का दावा- चार साल में 15 लाख लोगों को मिला रोजगार !

बलिया डेस्क : बलिया पहुचे योगी सरकार में श्रम एवं सेवा योजन समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है। सोमवार को जिले के बेल्थरा रोड में उन्होंने एक डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बात कही।  उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सेवा योजन विभाग ने सेवा योजन, कौशल विकास और संविदा के तहत विभिन्न विभागों में महज चार साल में ही करीब 15 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया है।  इसमें संविदा के तहत छ लाख और कौशल विकास के तहत 5 लाख रोजगार शामिल है।

मंत्री मौर्य ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सपा सरकार को पूरे प्रदेश ने गुंडाराज के रुप में देखा है। अखिलेश शासन में पूरे प्रदेश में गुंडाराज था लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे माफिया सलाखों के पीछे दिखते है। प्रदेश में अब कानून का हाथ अपराधियों के गिरेबान तक है जबकि अपराधी पहले खुलेआम घुमा करते थे और सत्तापक्ष का मंच साझा करते थे।

किसान आंदोलन के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। किसानों के साथ बैठक चल रही है। जिसके कारण इस पर किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। सरकार ने किसानों को गंभीरता से लिया है और सरकार इसे लेकर सकारात्मक है, यही कारण है कि किसानों के साथ सरकार की निरंतर वार्ता चल रही है।

इस दौरान सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कन्नौजिया, नपं चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, डा. ज्ञान प्रकाश मौर्य, डा. सत्येंद्र वर्मा, सतीश कुमार अंजय, सतीश गुप्ता, अमित जायसवाल, पंकज मोदी,आमिर राममनोहर गांधी, शशिप्रकाश चैरसिया, देवेंद्र वर्मा, राजेश कुशवाहा, रितेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंत्री जी के काफिला निकलने तक एसडीएम संतलाल, चैकी इंचार्ज आरके सिंह एवं उभांव थाना पुलिस मौके पर डटी रही।

रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago