बलिया डेस्क : बलिया में 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंकलेक्ट्रेट से साइकिल रैली निकाली गई जिसमें जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा, एएसपी संजय कुमार के साथ कुल 60 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। स्टेडियम की खिलाड़ी अंकिता यादव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
पूरे नगर में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करते हुए लोकतन्त्र के पर्व में मतदान के महत्व का संदेश दिया गया। यह साइकिल रैली स्टेडियम से कुंवर सिंह, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए ओवरब्रिज, धर्मशाला, चौक, हनुमान गढ़ी मंदिर, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, चित्तू पांडे चौराहे होते हुए ओवरब्रिज से वापस स्टेडियम तक आयी।
क्रीडाधिकारी डाॅ अतुल सिन्हा, उप क्रीडाधिकारी अजय प्रताप शाहू, सह डीआईओएस अतुल तिवारी, धर्मेन्द्र पाण्डेय, मयंक उपाध्याय व अनूप ने सक्रिय भूमिका निभायी। संचालन नीरज राय ने किया ।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…