Categories: बलिया

बलिया में निकाला गया क्रांति उत्सव जुलूस, अमर शहीदों को किया याद

1942 की अगस्त क्रांति की 80 वीं वर्षगांठ बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर में जूलुस निकाला गया। इस दौरान आजादी में अपनी बलिदानी देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर सोनार व शहीद सूरज लाल को नमन करते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री, शिवकुमार सिंह कौशिकेय के नेतृत्व में अगस्त क्रांति उत्सव का परम्परागत जुलूस शहीद पार्क चौक से वंदेमातरम व भारतमाता की जय के नारे लगाते हुए निकाला गया। जो चौक से सेनानी उमाशंकर स्मारक चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए क्रांति मैदान टाऊनहाल पहुंचकर समाप्त हुआ।

बता दें कि इस दौरान अमर शहीदों की वीरगाथा को याद किया गया। साल 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बलिया जिले के कांग्रेस नेता ठाकुर जगन्नाथ सिंह, चित्तू पाण्डे , राधामोहन सिंह, महानंद मिश्र, तारकेश्वर पाण्डेय आदि जेल में बंद थे। ब्रिटिश सरकार मनमानी पर उतारू थी। ऐसे माहौल में भी सेनानी उमाशंकर सोनार व अमर शहीद सूरज प्रसाद ने चौक से जुलूस निकाला, उमाशंकर जी ने ट्रेन से उतरे छात्रों से जुलुस में शामिल होने की अपील की। कामरेड विश्वनाथ प्रसाद मरदाना के नेतृत्व में मालगोदाम के मजदूर शामिल हुए थे।

बलिया के वीरों का हौंसला देख अंग्रेजों के इरादे पस्त हुए और बलिया गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुई। इस दौरान जूलूस में मौजूद लोगों ने वीर शहीद जिंदाबाद के नारे लगाए। जूलूस में परिषद के सदस्य योगेन्द्र प्रसाद गुप्त, डॉ. दिनेश शंकर यादव, डॉ. राजकुमार गुप्त, सेनानी उत्तराधिकारी विनोद तिवारी, कौशल कुमार गुप्त, सरदार श्रवण सिंह , शिवमंदिर शर्मा, सागर सिंह राहुल, विरेन्द्र गुप्त, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, रंगकर्मी अभय सिंह कुशवाहा, पंकज कुमार, भाजपा नेता राजेश गुप्त आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago