ये हैं बलिया के टॉप-10 स्टूडेंट्स जिन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लहराया परचम

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए।

परिणामों की घोषणा उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ सचिवालय के लोकभवन में किया। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है।

जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। यानी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर श्रीराम एसएस इंटर कॉलेज एक ही स्कूल से हैं।

वहीँ अगर हम अपने जिले(बलिया) के टॉप-10 स्टूडेंट्स की बात करें तो हाईस्कूल में जीएसएचएस स्कूल भीमपूरा नंबर एक की छात्रा श्वेता जिले का टांपर बनी हैं। उन्होंने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इसी तरह इंटरमीडिएट में जगदीश गर्ल्स हाई स्कूल बभनौली के छात्र गौरव तिवारी ने 87.60 फीसद अंक प्राप्त कर जिला टाॅपर बने हैं।

देखें टॉप 10 टापर की लिस्ट

जिले में हाईस्कूल में दूसरे टांपर तिलेश्वरी देवी इंटर कालेज गौरा पतोई के छात्र विवेक कुमार मौर्या 91.33 फीसद अंक प्राप्त किया है। वहीं एसएसएनएचएसएस गोविंदपुर भरौली की छात्रा संजना कुमारी 91.17 फीसद अंक प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रही हैं।

इसी तरह इंटर में जनपद लेवल पर दूसरे स्थान पर लीलावती देवी इंटर कालेज बहारपुर की छत्रा पूनम ने 86.40 फीसद अंक प्राप्त किया है। वहीं तीसरे स्थान पर मां भवानी ए वी पकड़ी की अंकिता हैं जिन्होंने 86 फीसद अंक प्राप्त किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago