बलिया- राज्यमंत्री के क्षेत्र में बेखौफ खनन माफिया, धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

बलिया डेस्क : जिले के एक छोर में इन दिनों गंगा का कटान तबाही मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बेखौफ खनन माफिया बेरोकटोक खनन के कार्य को अंजाम दे रहे हैं. जिले में एक भी ऐसा गंगा और घाघरा नदी का घाट नहीं, जहां मिट्टी खनन का कार्य न होता हो. सूत्र की मानें तो पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से ही खनन का खेल हो रहा है. शनिवार को इसी तरह सागरपाली सेमरा घाट पर बेरोकटोक बालू खनन का खेल जारी था, जिसको बलिया खबर की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया है. गौरतलब हो कि उपरोक्त घाट प्रदेश सरकार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के विस क्षेत्र में आता है. ये तो सिर्फ बानगी है पूरे जनपद में गंगा और घाघरा किनारे नदी का हाल यही है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में इसी खनन के चलते स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है.

.्
गौरतलब हो कि जनपद बलिया में खनन माफिया अन्य जनपदों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सक्रिय है और हो भी क्यों ना, लोकल पुलिस की मिलीभगत जो है इसमें. सूत्र की मानें तो पुलिस भी खनन विभाग की नजर से खनन करने वाले गिरोह को बचाने के लिए सुबह का वक्त मुकम्मल किया है. आप किसी भी गंगा या घाघरा तट पर चले जाइए, वहां आपको सुबह चार से छह बजे तक बेरोकटोक खनन का कार्य देखने को मिलेगा. खनन करने वाले गिरोह का आलम यह है कि ये गिरोह हमेशा दस या 12 के झुंड में रहते हैं यदि कभी कोई विरोध भी करते हैं तो ये गिरोह उस पर टूट पड़ते है, जरूरत पड़ने पर जान भी ले लेते हैं.

फेफना इलाके के घाटों पर सबसे ज्यादा हो रहा खनन
वैसे तो पूरे जनपद के हर गंगा तटों पर खनन का कार्य जारी है, लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा खनन सागरपाली के सेमरा घाट, हसनपुरा घाट, अंजोरपुर घाट, माल्देपुर घाट पर जारी है. यहां तड़के सुबह चार बजे से ही खनन का कार्य शुरू हो जाता है और सुबह आठ बजते-बजते हर तटों से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढो कर ठिकाने में पहुंचा देते हैं.


चौकी के सामने से ही गुजरती है ट्रैक्टर ट्राली
गौरतलब हो कि सागरपाली के सेमरा घाट जाने के लिए जिस सड़क का इस्तेमाल होता है उसी रोड पर एनएच से सटे सागरपाली चट्टी पर सागरपाली चौकी भी स्थापित की गई है. लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उन्हीं के सामने मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली पास होती है, लेकिन पुलिसकर्मियों की नजरें उस पर इनायत नहीं होती है. ऐसे में आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि स्थिति क्या है और कैसी है.

एसओ ने झाड़ लिया पल्ला तो एएसपी बोले होगी कार्रवाई
खनन के सिलसिले में जब फेफना थानाध्यक्ष से बलिया खबर की टीम ने बात की और सूचना दिया तो फेफना एसओ ने बताया कि मिट्टी खनन देखने का कार्य मेरा नहीं है, ये खनन विभाग का मामला है वही संभालेंगे, यदि खनन विभाग आता है तो ही हम गंगा तट पर जाएंगे. इस पर जब एएसपी संजय कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैं अभी एसओ को फोन कर रहा हूं, ऐसे लापरवाह एसओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही मैं घटनाक्रम से संबंधित विभाग को अवगत करा दे रहा हूं, बाकी आप भी डीएम, एडीएम और खनन अधिकारी से बात करके जिस जगह पर खनन हो रहा है. अवगत करा दीजिए.

वहीँ एएसपी रामआसरे ने कहा कि  मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि घाटों पर खनन का कार्य हो रहा है तो इसकी जांच की संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago