बलिया में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत, बड़ी तादाद में जुट सकते हैं किसान !

बलिया डेस्क : किसान नेता राकेश टिकैत अब किसान आंदोलन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में जुट गए गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल के साथ ही वह उत्तर प्रदेश के बलिया में किसानों के मुद्दों को लेकर महापंचायत करेंगे। जानकारी के मुताबिक़, राकेश टिकैत 10 मार्च को सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

इसके लिए अखिल भारतीय किसान महासभा के लोगों ने गुरुवार को सिकंदरपुर के जमुई, भॉटी, किकोढ़ा, गांग किशोर, सीसोटार, भुड़ाडीह, लिलकर, पूर, उससा, आदि गांवों में जाकर व्यापक जनसंपर्क किया और किसान नेता राकेश टिकैत को सुनने की अपील की।
अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने सिसोटार में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि महापंचायत पूर्वांचल में किसान आंदोलन को धार देगी।

उन्होंने यहां किसानों की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि किसान अपनी फसल को बेचने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। पंजीकरण के बाद भी उनका धान नहीं खरीदा। इसी तरह गन्ना किसानों का पिछले एक साल से भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया और सरकार किसान हित का ढिंढ़ोरा पीट रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जान निसार अख्तर ने बताया कि 10 मार्च को सिकंदरपुर में आयोजित महापंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले भर के किसानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस मौके पर लाल साहब, नियाज अहमद, रमाशंकर राम, भागवत बिंद, कन्हैया गोंड, अनिरुद्ध प्रसाद, धर्मेंद्र राजभर, सोमरिया राजभर, सुधीर पासवान, विजय शंकर राजभर सहित कई लोग मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago