बेलहरी वार्ड 57 से समाजिक कार्यकर्ता जया चौबे लड़ेंगी ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव

बलिया डेस्क : पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लिस्ट को जारी कर दिया गया है। जिसके बाद प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी करना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में बेलहरी वार्ड 57 से महिला प्रत्याशी जया चौबे ने भी अपनी दावेदारी पेश की है  है। वो निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। इस बात की जानकारी उनके पति वरिष्ठ अधिवक्ता अमित चौबे ने दी।

बलिया ख़बर से बात करते हुए अमित चौबे ने बताया कि उनकी पत्नी महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मक़सद इलाके की महिलाओं को सशक्त करना है। अमित ने बताया कि उनकी पत्नी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी हैं, लेकिन उन्हें सभी दलों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की पहली प्राथमिकता बलिया के ग्रामीण अंचल का सर्वागीण विकास है।

कौन हैं जया चौबे?
जया चौबे एक समाजिक कार्यकर्ता हैं, जो बलिया के जेप्लिनगंज नया चौक की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने इलाके में कई समाजसेवा से जुड़े कार्य किए हैं। जिसकी वजह से इलाके के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। जया ने एमए तक की पढ़ाई की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago