बलिया- बच्चों से हेडमास्टर बोले- मिड डे मील खाना है तो घर से लाओ बर्तन, जांच के आदेश

बलिया डेस्क: एक तरफ जहाँ ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत भूखमरी के मामले में अपने तमाम पड़ोसी मुल्कों से पिछड़ गया है, वहीँ ऐसे हालात में भी हम सुधरने को तैयार नहीं हैं. अब बलिया के बैरिया से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ इंसानियत को ताख पर रखकर राइट टू फूड के तहत स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील की स्कीम का मजाक बनाया जा रहा है.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के मुताबिक सोहौन ब्लाक के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चे को मिड डे मील लेने के लिए घर से बर्तन लाने की शर्त स्कूल वालों से रख दी है. स्कूल उन्ही बच्चों को खाना दे रहा है जो घर से अपना बर्तन ला रहे हैं. वहीँ स्कूल के हेडमास्टर से जब इसके बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि बच्चे अपने स्कूल बैग में खाने के बर्तन न चोरी कर लें, इसलिए हम उन्हें बर्तन नहीं दे रहे हैं और उन्हें अपने घर से बर्तन लाने को बोला गया है.

उन्होंने आगे कहा है कि स्कूल में स्टाफ की कमी है और अगर वह खुद बर्तन गिनने लग जाएँ तो बाकी चीज़ों पर कौन ध्यान देगा? हालाँकि उनका यह भी कहना है कि अगर स्कूल का स्टाफ बढ़ जाये जो इस पर नज़र रख सके तो उन्हें बच्चों को स्कूल के बर्तन देने में कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने बताया है कि स्कूल में सत्तर बच्चों के लिए प्लेट और ग्लास उपलब्ध हैं.

इस मामले के सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता ने कहा है कि यह काफी गंभीर मामला है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल मामले की जाँच चल रही है. उन्होंने कहा है कि जांच हों के बाद हेडमास्टर के खि’ला’फ सख्त एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल यूपी के सरकारी स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील के साथ किस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है, इसकी कई ख़बरें लगातार सामने आ रही हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago