Categories: featuredदेश

दिल्ली पुलिस ने 17 साल बाद किडनैप की गई बलिया की लड़की को खोज निकाला!

बलिया: कई बार घर से गायब होने वाले व्यक्ति सालों साल नहीं मिलते, घरवाले उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन कुछ मामलों में चमत्कार होता है। जब सालों से लापता व्यक्ति अचानक मिल जाता है। कुछ ऐसी ही आश्चर्यजनक घटना सामने आई है दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में।

जहां करीब 17 साल पहले किडनैत की गई लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। युवती का जब अपहरण हुआ तब उसकी उम्र महज 16 साल थी। अब युवती 32 साल की हो गई है। युवती सीमापुरी थाना पुलिस को गोकलपुरी इलाके से मिली।

जानकारी के मुताबिक साल 2006 में युवती के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में शाहदरा जिला डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि सीमापुरी पुलिस टीम को 22 मई को एक महिला के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की जानकारी में पता चला कि युवती 2006 में अपनी मर्जी से घर छोड़कर दीपक नाम के युवक के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने लगी थी। वहीं जब लड़की घर अचानक गायब हो गई तो माता-पिता ने उसके अपहरण होने का शक जताते हुए गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में धारा 363 के तहत मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से घर छोड़कर दीपक नामक के व्यक्ति के साथ बलिया के गांव चेरडीह चली गई थी। इतने सालों से वो वहीं उसके साथ रह रही थी, लेकिन कोविड-19 के दौरान हुए लॉकडाउन में उन दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई और विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर दिल्ली आ गई और गोकलपुरी में किराए के मकान में रहने लगी।

पुलिस ने महिला के परिजनों को उसके वापस मिलने की सूचना दे दी है। इधर शाहदरा डीसीपी ने बताया कि 2023 में अब तक शाहदरा जिले से अपहरण हुए 116 लोग जिसमें बच्चे भी शामिल हैं और 301 लापता लोगों को ढूंढ निकाला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago