बलिया में केंद्रीय युवा मामले व खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के तत्वाधान में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तरप्रदेश बालक वॉलीबाल टीम भी हिस्सा लेगी। इस टीम के मैनेजर बलिया के नीरज राय बनाएं गए हैं।
नीरज लंबे समय से वॉलीबाल खेल टीमों का मैनेजमेंट कर चुके हैं। इससे पहले नीरज अप्रैल 22 में रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित 23वीं यूथ राष्ट्रीय वाॅलीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुरूष वॉलीबाल टीम के मैनेजर की भूमिका निभा चुके हैं।
अब वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स में वॉलीबाल टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी ने ‘खेलो इण्डिया यूथ गेम्स’ में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक व बालिका टीम को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। नीरज राय को यूपी वाॉलीबाल टीम का मैनेजर बनाये जाने पर जनपद खेल जगत में हर्ष का माहौल है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रतियोगिता 3 से 13 जून तक आयोजित की जाएगी। इसका उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।
यह खेल का चौथा संस्करण हैं। देश के करीब 8 हजार से ज्यादा खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल टीम एक जून को पंचकुला पहुंच गयी। तीन जून को बालक टीम छत्तीसगढ़ वहीं बालिका टीम पश्चिम बंगाल के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं नीरज को मैनेजर बनने पर क्रीड़ाधिकारी डॉ अतुल सिन्हा, अक्षय कुमार राय, अजीत राय, प्रभात कुमार राय, डॉ राधेश्याम राय, पवन राय, डॉ अखिलेश राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुनील अग्रवाल, विनय राय, रमेश राय, अजय प्रताप साहू, शैलेष तिवारी, अजीत कुमार राय, अनूप राय, मोहम्मद इरफान आदि ने शुभकामनाएं दी।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…