Categories: बलिया

बेल्थरा रोड के 42 लाभार्थियों को सौंपी गई आसरा आवास की चाबी

बलियाः आज बेल्थरा रोड के 42 लोगों के लिए बेहद खास दिन रहा। यहां जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल और सांसद रविंद्र कुशवाहा ने आसरा आवास के 42 लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई। चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए।

बता दें कि दो साल पहले आवास आवंटन के नाम पर पहले से रह रहे लोगों को बाहर निकाल दिया गया था। 14 जून को तहसीलदार सभागार में उपजिलाधिकारी, नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्त की मौजूदगी में आसरा आवास के लिए चयनित 42 पात्रों को एक छोटी बच्ची के माध्यम से लॉटरी निकाल कर आवास का नम्बर आवंटन किया गया।

नाम को घोषित हो गए थे लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें चाबी नहीं मिली। इस दौरान तीन बार आवंटन का समय बदलने से लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे। अब आवास की चाबी सौंपी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना हमरा कर्तव्य है‌। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार का यह लक्ष्य है कि सबका अपना घर हो और समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। सरकार की इसी योजना के तहत इस आवास का आवंटन किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह, परियोजना अधिकारी अरुण मिश्र, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अनिल कुमार अग्निहोत्री, भाजपा नेता छट्ठू राम, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश गुप्त, खण्ड विकास अधिकारी मधुछन्दा सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला भारती, पंकज मिश्र, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार टिंकू, दयाशंकर वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, आलोक गुप्ता, अमित जायसवाल हमजा उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago