बलिया- पुलिस का अमानवीय चेहरा!, थाने बुलाकर फरियादी को बेरहमी से पीटा

बलिया में लोगों की सेवा में तत्पर रहने वाली पुलिस का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला। जहां थाने में पुलिस ने ही फरियादी को जमकर पीटा। बेरहमी से फरियादी को मारने पर थाने में बैठी जनता ने विरोध किया तो सिपाही और ज्यादा आग बबूला हो गया और जनता पर ही भड़क लगा। घटना के विरोध में बीजेपी नेता धरने पर बैठ गए। हालांकि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिलने धरना खत्म किया गया।

थाने बुलाकर फरियादी को पीटा– पूरा मामला बांसडीह तहसील क्षेत्र के सहतवार थाने का है। जहां सहतवार थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी मदन चौरसिया पुत्र परशुराम चौरसिया और सत्येंद्र चौरसिया को जमीनी विवाद को लेकर थाने बुलाया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों फरियादियों की बात सुनी और बात नहीं मानने पर थाने में बैठाने का आदेश सिपाही अरुण पांडेय को दिया।

धरने पर बैठे बीजेपी नेता-सिपाही अरुण पांडेय वहीं थाने में ही मदन चौरसिया को जनता के सामने ही लात, घूसों से मारते हुए बंदीगृह की तरफ ले जाने लगा। हैवान की तरह मदन पर टूट पड़े सिपाही को ऐसा करता देख थाने में मौजूद जिला पंचायत वार्ड नंबर 8 के सदस्य विनय कुमार मिश्रा, भाजपा नेता शंभू शरण बेहाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी सहित अन्य लोगों ने विरोध किया। जिस पर आरक्षी अरूण पाण्डेय लोगों पर भी आग बबूला होते हुए उलझ गया। इतना होने के बाद जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता थाने में धरने पर बैठ गए।

सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आदेश– प्रभारी निरीक्षक ने हस्तक्षेप और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर भाजपा नेता गांव और जिला पंचायत सदस्य आदि शांत हुए। बताया जा रहा है कि मदन का इलाज चल रहा था। उसके हाथ में उसका सीटी स्कैन रिपोर्ट भी था। बावजूद सिपाही ने उसे इस तरह पीटा। वहीं सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह राजेश तिवारी सहतवार थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सिपाही के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जा रही है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago