Categories: बलिया

“मैं बहू बनकर आई आपने बेटी बनाकर विधायक बना दिया”

बांसडीह के मैरीटार गांव में क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह का स्वागत अभिनंदन किया गया। केतकी सिंह ग्रामवासियों के बीच पहुंची तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत राजभर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया। ग्रामीणों से मिले प्रेम और स्वागत को देख केतकी सिंह अभिभूत होकर बोली कि मैं बहू बनकर आई लेकिन आपने मुझे बेटी बनाकर विधायक बना दिया। आप सब के प्यार, आर्शीवाद और सहयोग की बदौलत ही मैं विधायक बनी। मैं बांसडीह के विकास के लिए तत्पर हूं। मैरीटार गांव प्रदेश का सबसे विकसित गांव बने, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि इस गांव में बहू बनकर आई थी, लेकिन आप सभी ने बेटी बना कर रखा। यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत राजभर ने ग्रामीणों की समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नारायणपुर से बघौता जाने वाले मार्ग जिस पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। उक्त मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। साथ ही मैरीटार स्थित खेल मैदान को विकसित करने की मांग प्रमुख रुप से रखी। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के विकसित होने से यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।

वहीं केतकी सिंह ने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास हो रहा हैं। मैं मैरिटार गाँव सहित विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकसित करने का प्रयास करूंगी। वहीं प्रधान सुनीता देवी ने आये हुए आगन्तुकों का स्वागत आभार किया। स्वागत समारोह में अन्य लोगो में दयानंद सिंह, अमित वर्मा, कृष्णा वर्मा, दूधनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago