बलिया- स्वास्थ्य सुविधाएं बेतहर करने की कवायद, हर विधानसभा क्षेत्र में बनेगा 100 बेड का अस्पताल

बलिया। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में अब स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दे रहीहै। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 बेड के सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाए जाने की घोषणा की है। साथ ही सरकार हर विकास खंड क्षेत्र में 25 से 30 बेड के बेहतरीन सीएचसी-पीएचसी उपलब्ध कराने की दिशा में कदम तेजी से कदम बढ़ा रही है। जिससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगी।

सीएम की घोषणा के मद्देनजर बलिया की 7 विधानसभा क्षेत्रों को भी सौगात का लाभ मिलेगा। बैरिया, बांसडीह, बलिया नगर, सिकंदरपुर, फेफना, बेल्थरारोड और रसड़ा में अस्पताल बनाए जाएंगे। जो किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। दरअसल कोरोना काल कई अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर जरूर हुईं, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं है। हालात यह हैं कि छोटी बीमारी के इलाज के लिए भी जिला अस्पताल जाना पड़ता है।

बता दें जिले में छोटे बड़े कुल 149 अस्पताल हैं। इसके लिए कुल 221 डॉक्टर्स की आवश्यकता है, लेकिन जिले में 50 फीसद डॉक्टर्स ही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में सुविधाओं के रहते डॉक्टर्स के अभाव में इलाज की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तर्ज पर संचालित किया जा रहा है।

डॉक्टर्स की कमी को लेकर मुख्या चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय का कहना है कि डॉक्टर्स के लिए डिमांड भेजी जाती है। शासन से और चिकित्सक आने हैं। अभी के समय में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला से ग्रामीण इलाके के लोगों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। इससे भारी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है।हालांकि अब देखना है कि सीएम की घोषणा पर कब तक अमल होता है और स्वास्थ्य सुविधाएँ बेहतर होती हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago