बलिया का निकला नरकंकाल का सप्लायर, मुखाग्नि देने का काम करता है आरोपी

छपरा जंक्शन पर जब्त 50 नरकंकालों के  मामले में बुधवार को रेल डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर  दिया.

मामले में जांच के लिए रेलवे पुलिस की टीम को पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश भेजा गया. इस मामले में जांच के लिए रेलवे पुलिस की टीम को  नेपाल व भूटान भेजने की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.

बरामद नरकंकालों को  जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जायेगा. इसके लिए न्यायालय से  अनुमति प्राप्त करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है. रेल डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश के बलिया  जिले में जांच के लिए भेजा गया है. वहीं,

जीआरपी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से अमर डोम को  बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. मो तनवीर ने बताया कि गिरफ्तार अमर डोम से पूछताछ की जा रही है.

जीआरपी छपरा ने बुधवार को हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव के अमर डोम को उठा लिया। सूत्रों की मानें तो उसने बताया है कि एक नरमुंड व एक ढांचे के लिए आठ हजार रुपये मिलते थे।

बुधवार की सुबह आठ बजे छपरा राजकीय रेलवे पुलिस की टीम उपाधीक्षक मो. तनवीर के नेतृत्व में हल्दी थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस व बलिया राजकीय रेलवे पुलिस का सहयोग लेकर थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव में छापा मारा। वहां अमर डोम पुत्र छोटक डोम को लेकर जीआरपी बिहार रवाना हो गई।

अमर डोम गंगा घाट पर मुखाग्नि देने का काम करता है। तीन भाइयों में सबसे छोटे अमर की तीन बेटियां है, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। अमर की ससुराल छपरा में है। अमर डोम के परिजन उसके बारे में जानकारी लेने हल्दी थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। हल्दी थाना प्रभारी सरफराज खान ने बताया कि जीआरपी छपरा की टीम आई थी और क्षेत्र के बादिलपुर से एक व्यक्ति को उठाया है। मामले की कुछ जानकारी नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago