नगर में ढूंढते रह जाओगो पर आपको कहीं नहीं मिलेगा…..

बलिया डेस्क. आसमान से बरसते अंगारे और लू के थपेड़ों के बीच दो कदम चलते ही हलक सूख जा रही है, बावजूद नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभी तक नगर में कहीं भी प्याऊ का प्रबंध नहीं किया गया, ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लॉकडाउन चार के बाद से छूट के कारण मौजूदा समय में नगर में ठीक-ठाक भीड़ उमड़ रही है. कोई इलाज के लिए आ रहे हैं तो कोई कोर्ट कचहरी के लिए तो कोई किसी काम के लिए. ऐसे में नगर पालिका द्वारा कहीं पर भी प्याऊ की व्यवस्था न करना न सिर्फ नपा अध्यक्ष और ईओ की कार्यशैली पर सवालिया निशान है.
नगर में हर साल नगर पालिका के साथ-साथ समाजसेवी संस्थानों द्वारा प्याऊ लगवाया जाता है. जिससे राहगीर अपना गला तर कर लेते हैं, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण समाजसेवी के साथ-साथ शायद नगर पालिका प्रशासन भी एकदम से संवेदनहीन बन गए हैं. वैसे नगर पालिका प्रशासन के लिए इस साल प्याऊ न लगाना कोई नई बात नहीं है, बल्कि हर साल नगर पालिका प्रशासन का यही रवैया रहता है. जब तक कोई इस ओर ध्यानाकृष्ट नहीं कराता है तब तक नपा प्रशासन के कान में जूं नहीं रेंगता है. इस साल चूंकि लॉक डाउन चल रहा है लिहाजा ऐसे समय में नगर पालिका प्रशासन को और भी ज्यादा प्याऊ को गंभीरता से लेना चाहिए, लेकिन नगर पालिका प्रशासन का यह उदासीन रवैया फिलहाल समझ से परे हैं. हालांकि प्रभात खबर से हुई बातचीत पर नगर पालिका चेयरमैन ने भरोसा जरूर दिया कि एक-दो दिन प्याऊ का प्रबंध कर देंगे.
इनसेट…..
नगर में इन-इन जगहों पर लगते है प्याऊ
नगर की प्रमुख जगह जहां भीड़ भाड़ ज्यादा होती है, जैसे चौक, रोडवेज, मॉडल स्टेशन के बाहर, टीडी कालेज चौराहा, कलेक्ट्रेट, कुंवर सिंह, एनसीसी तिराहा, एससी कालेज के पास.
वर्जन:
कुछ व्यस्तताओं के कारण प्याऊ नहीं लगा है, एक दो दिन के अंदर प्याऊ लगा दिया जाएगा.
अजय कुमार
नगर पालिका अध्यक्ष

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago