बलिया डेस्क : जनपद के दुबहर थाना अंतर्गत ओझवलिया गांव से एक साथ 21 सैंपल लिए जाने से गांव में हड़कंप की स्थिति है. गौरतलब हो कि जनपद में अब तक कुल 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जबकि जनपद 11 मई से पहले एकदम से सुरक्षित था, लेकिन बीते चार मई से प्रवासियों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ कि 11 मई आते-आते आखिरकार जनपद बलिया को भी कोरोना ने अपनी आगोश में ले लिया.
इसके बाद से हर दूसरे-तीसरे दिन पर दो-चार कोरोना पाजिटिव मिलते-मिलते ईद के दिन एक साथ 16 , फिर एक मरीज मिलने के बाद जनपद में फिलहाल कोरोना मरीजों की संख्या कुल 31 हो गयी है. ऐसे में स्वास्थ्य महकमे भी पूरी तरह से चौकन्ना है. ओझवलिया गांव में कुछ लोगों में कोरोना के संभावित लक्षण दिखाई देने पर एक साथ 21 लोगों का सैंपल लिया गया है.
देखें कोरोना का हेल्थ बुलेटिन…..
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…