सिकंदरपुर- क्यों बांट रहे हो हमें मजहब के नाम पर…

(बलिया)- सिकंदरपुर में  कवि सम्मेलन और मुशायरा का  आयोजन किया गया। इस कवी सम्मलेन में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की । इस कवी सम्मलेन का मकसद आपसी भाई चारे को बरक़रार रखना था।  कवियों ने अपनी रचना के माध्यम से आर्थिक व सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया। वहीं अपने कविता के माध्यम से श्रोताओं के दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा  भी भरा । कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य अतिथि ज्ञानकुंज एकेडमी बंशीबाजार के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह ने किया।

इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं । वहीं देश में भी हो रहे हर तरह के कार्यों को अपने कविता के माध्यम से मजबूती के साथ रखने का काम करते हैं। इस कवी सम्मेलन में कवि गया शंकर प्रेमी की अपनी रचना क्यों बांट रहे हो हमें मजहब के नाम पर पढ़ा तो तालियों के शोर कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी  । उन्होंने अपनी कविता से  फिरकापरस्त ताकतों पर करारा हमला किया।  इसी क्रम में रहबर सिकंदरपुरी ने अपनी कविता मरने के बाद मेरे सीने पर भारत का नाम लिख देना प्रस्तुत कर राष्ट्र प्रेम का जज्बा भरा। जबकि उस्मान काविस ने अपने कलाम क्यों फसादों में बहा देते हो अपना लहू पेश कर फसाद करने वालों को नसीहत दी।
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago