बलिया- यूँ तो जिले में बिजली की समस्या कोई नई नहीं हैं, गर्मी का मौसम शुरू होते ही ये समस्या और भी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार अगर बिजली विभाग की के दावों की माने तो जल्दी ही इससे राहत मिलने वाली है ।
बिल्थरारोड स्थित अवायां विधुत उपकेंद्र के जेई अवधेष कुमार ने मीडिया को बताया कि नगर में ओवरलोड व लोकल फाल्ट की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर के चार स्थानों पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और तीन पुराने ट्रांसफार्मर के जर्जर हो चुके तार भी बदले जाएंगे।
उन्होंने कहा की इसके लिए सर्वे कर स्थान का चुन लिया गया है और नए बसे कालोनियों का भी एक बार और सर्वे होना बाकी है। श्री कुमार ने बताया कि आरएपीटीआरपी योजना के तहत नगर के पूर्व विधायक गली नवजीवन इंग्लिस स्कूल के समीप 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगेगा।
इमिलिया रोड, यादव नगर एवं नगर के वार्ड नं. 6 स्थित विद्या मंदिर के समीप 100 केवीए के तीन अलग-अलग विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
नगर के हनुमान कोल्ड स्टोर, पूर्वांचल सिनेमा रोड एवं ग्रामीण बैंक के समीप लगे दशकों पुराने ट्रांसफार्मर के जर्जर तार को भी जल्द ही बदल दिया जाएगा। इसके बाद नगर में विद्युत आपूर्ति के दौरान लोकल फाल्ट काफी हद तक दूर हो जाएगा।
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…