वाराणसी डेस्क : बीएचयू के स्वतंत्रता भवन के सभागार में मंगलवार 16 फरवरी को को स्पर्श गंगा अभियान के तहत समाज में वीरता के पर्याय लोगों को श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजिनीरिंग और अर्पित फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
सबसे खास बात है कि इस कार्यक्रम में युवा और जवानों के साथ ही एसिड अटैक पीड़िता बीएचयू की पूर्व संगीतज्ञ प्रो. मंगला कपूर और प्रख्यात चिकित्सक डा. सरोज चूड़ामणि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक वर्चुअल रूप से लोगों को सन्देश दिया। वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इनके अलावा बलिया के रहने वाले श्रेयन कॉलेज के नवल मद्धेशिया, अर्पित फाउंडेशन के अध्यक्ष हनी पाठक मौजूद रहें। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल और उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, पिंडरा विधायक अवधेष और रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह भी लोगों को सम्मानित किया।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…