Categories: बलिया

बलिया- केपी मिश्रा मेमोरियल स्कूल में सरस्वती पूजा पर संगीत गोष्ठी का आयोजन, शानदार प्रस्तुति ने जीते दिल!

बलिया डेस्क : सरस्वती पूजा के अवसर पर बलिया में पं केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय रामपुर उदयभान में गीत-संगीत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के अध्यापक एवं सभी छात्रों ने तरह-तरह के सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां शारदे को याद किया।साथ ही फाल्गुन की शुरुआत पर पारंपरिक फाग का भी गायन किया गया।

इससे पहले सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पूजन-अर्चन कर गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गायन व वादन सीखने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।  इस दौरान प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। अदिति मिश्र ने राग यमन, पूजा मौर्य ने भजन व अन्य छात्रों ने वंदना व भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। तबला पर शानदार संगत आकाश मिश्र ने किया।

गोष्ठी में संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र, नागाजी स्कूल माल्देपुर के संगीत अध्यापक शिवम मिश्र, नलिन पांडेय, राजेश मिश्र, रश्मि पाल, अनामिका समेत अन्य शिष्य व उनके अभिभावक मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago