Categories: बलिया

मनीष गुप्ता हत्याकांड: आरोपित दारोगा की तलाश में बलिया पहुंची पुलिस, क्या हाथ लगा?

उत्तर प्रदेश के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपितों में एक नाम बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के निवासी दारोगा का भी नाम है। नरहीं के कोट गांव के रहने वाले दारोगा अक्षय कुमार मिश्र की तलाश में कानपुर पुलिस की एक टीम गत गुरूवार को बलिया पहुंची। कानपुर पुलिस ने कोट में जांच-पड़ताल की। साथ ही ग्रामिणों से भी अक्षय कुमार मिश्रा के बारे में पूछताछ की।

कोट गांव में कानपुर पुलिस की टीम के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अक्षय कुमार मिश्र के परिवार वालों से बातचीत की। गांववालों से बात करने के बाद अंत में पुलिसकर्मियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। परिजनों और ग्रामिणों से पुलिस को आरोपित का कुछ अता-पता नहीं चल सका। कोट में हुई इस दौरे पर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि अक्षय कुमार मिश्रा ने बाराबंकी में मकान बनवा लिया था और वहीं रहता था।

नरहीं थाना के एसओ ने इस बाबत मीडिया को जानकारी दी कि “कानपुर पुलिस आरोपित दारोगा अक्षय कुमार मिश्रा की तलाश में आई थी। पुलिस की सहायता के लिए नरहीं थाने के पुलिसकर्मियों को भेजा गया था।” बता दें कि अक्षय कुमार मिश्र के खिलाफ गोरखपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। गोरखपुर पुलिस में अक्षय कुमार मिश्र पर 25 हजार के इनाम की घोषणा भी की है।

गौरतलब है कि कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पिछले दिनों हत्या कर दी गई थी। मनीष गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर गए हुए थे। गोरखपुर के एक होटल में ही पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस वालों ने ही शराब के नशे में मनीष गुप्ता का कत्ल कर दिया। इस मामले में गोरखपुर पुलिस में कई पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago