बलिया के इस गांव के खेत में मिला किशोर का अधजला शव, सनसनी….

बेल्थरारोड. उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के मौजा टेकनपुरा में शनिवार की सुबह एक किशोर का शव खेत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. लोगों ने पुलिस को भी मोबाइल से इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर उभांव थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गये. शव के दोनों पैर का अधिकांश हिस्सा जानवर खा चुके थे. इस दौरान पर पहुंचे पिता जब अपने ही बेटे का शव देखे तो दहाड़े मारकर रोने लगे. उन्हें आसपास के लोगों ले किसी तरह से शांत कराया. पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया.
उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के मौजा टेकनपुरा में शनिवार की सुबह उभांव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के मौजा टेकनपुरा में शैलेश (17) पुत्र विजय शंकर का शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसका पूरा शरीर जला हुआ था. इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. दोनों पैर का अधिकांश हिस्सा जानवर खा चुके थे. सूचना पर पहुंचे पिता विजयशंकर बेटे का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगे. लोगों ने किसी तरह से पिता को शांत कराया. पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. मृतक के पिता की मानें तो मृत युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी. वह कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था. इसी बीच किसी बात को लेकर वह गुरुवार की शाम से गायब हो गया था. जिसकी तलाश चल रही थी. उभांव थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह से मृत युवक के पिता विजय शंकर ने अनुरोध किया कि वह किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही नहीं चाहता है. इसमें किसी का दोष नही है. पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान व ग्रामवासियों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago