रसड़ा में न्यायिक मुंसिफ कोर्ट की शुरुआत, विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया ऐतिहासिक

बलिया। रसड़ा में आज से न्यायिक मुंसिफ कोर्ट की शुरुआत हो गई है। प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में धम्म कुमार सिद्धार्थ ने रसड़ा तहसील प्रांगण में न्यायिक प्रक्रिया का शुभारंभ किया। बड़े लंबे समय से रसड़ा में मुंसिफ़ कोर्ट की मांग चल रही थी जो आज लंबे समय बाद पूरी हुई।

विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया ऐतिहासिक दिन– रसड़ा में न्यायिक मुंसिफ कोर्ट शुरू होने पे विधायक उमाशंकर सिंह ने इस दिन को  ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन रसड़ा के इतिहास में एक नये स्वर्णिम अध्याय को जोड़ने वाला दिन रहा। कई दशकों से रसड़ा की सम्मानित जनता की मुंसिफ न्यायिक कोर्ट की स्थापना की मांग पूरी हुई।

विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए काफी कठिन प्रयासों के बाद यह सपना साकार हुआ। आज से रसड़ा में न्यायिक मुंसिफ कोर्ट की शुरुआत हुई, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में धम्म कुमार सिद्धार्थ ने रसड़ा तहसील प्रांगण में न्यायिक प्रक्रिया का शुभारंभ किया। जिसके लिए उन्होंने धम्म कुमार को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जब तक मुंसिफ कोर्ट भवन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक तहसील परिसर में ही न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी।

वहीं रसड़ा में मुंसिफ कोर्ट की शुरुआत होने से अब यहां के लोगों को 50 किलोमीटर की यात्रा कर बलिया नहीं जाना पड़ेगा, अब रसड़ा में ही उनके न्याय पाने की आस पूरी होगी। विधायक उमाशंकर सिंह ने मुंसिफ कोर्ट की शुरुआत को लेकर जनता-जनार्दन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago