Categories: बलिया

बलिया- 3 महीने में दूसरी बार डॉक्टर को मिली जानलेवा धमकी, 3 घन्टे में 15 कॉल

बलिया में एक बार फिर डॉक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। उभांव थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर को जान से मारने की धमकी मिली है। 3 घन्टे में डॉक्टर के पास 15 धमकीभरे कॉल आये। जिसके बाद से डॉक्टर का परिवार दहशत में है। बता दें 22 मई को भी सीएचसी सीयर के एक डॉक्टर को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। और डर से डॉक्टर ने ट्रांसफर गैर जनपद में करा लिया था।

ताजा मामला मिश्रौली रोड स्थित अस्पताल का है, जहाँ डॉक्टर विजय शंकर यादव को गुरुवार देर रात बदमाशों ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रात में 3 घंटे में करीब 15 बार फोन किया और गाली देते हुए धमकाया। इससे पूरा परिवार सहम गया है। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर की पत्नी और छोटे बेटे की तबियत खराब हो गई है। ऐसे रात में ही डॉक्टर के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वहीं शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके बेटे के साथ हुए लूट हुई थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिससे नाराज़ बदमाश ही उन्हें अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago