जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से होता है कैंसर, 32,000 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

ये खबर आप को चौका सकती है . जी हाँ आप ने खबर की  हैडिंग बिलकुल ठीक पढ़ी है । जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर से होता है कैंसर।

आज कल हर  घर में जॉनसन एंड जॉनसन का तेल, पाउडर आदि मिलना आम बात है। इस कंपनी के तेल और पाउडर हर घर में फेमस हो चुके हैं। यहां तक की मांएं अपने बच्चे को जॉनसन के साबुन से ही नहलाती हैं।

उन्हें लगता है कि यह उनके बच्चे के लिए सबसे उपयुक्त प्रोडक्ट है, लेकिन आप भ्रम में जी रही हैं और अगर आपने इस कंपनी के उत्पादों को उपयोग में लाना जल्द से जल्द बंद नहीं किया तो यह आपके बच्चे की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। कहा जा रहा है कि इस कंपनी के पाउडर में कुछ ऐसा मिला है, जो गर्भाशय कैंसर का कारक है। कंपनी पर इसके लिए अमेरिका में 32 हजार करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया है।

अमेरिकी अदालत ने कंपनी को 22 महिलाओं को 32,000 करोड़ रुपये देने को कहा है। इन महिलाओं ने कंपनी के टैलकम पाउडर में एसबेस्टस होने और इसके इस्तेमाल से गर्भाशय का कैंसर होने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि इससे पहले भी कंपनी पर कई बार जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर इस समय कुल मिलाकर 9,000 मुकदमे चल रहे हैं। इस कंपनी के टैलकम पाउडर में जो एसबेस्टस नाम का पदार्थ है असल में उसी को कैंसर का कारक बताया जा रहा है।

कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि कंपनी को इस बात की जानकारी थी इसके बावजूद कंपनी ने लोगों को इसके प्रति आगाह नहीं किया। दरअसल ज्यादातर मॉम इस  पाउडर का इस्तेमाल इसिलिए करती हैं, क्योंकि यह नमी को जल्दी सोख लेता है और पसीने से होने वाली बदबू नहीं पनपने देता।

पिछले साल अमेरिका में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके अनुसार महिलाएं जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर व शावर टू शावर पाउडर का नियमित तौर पर इस्तेमाल करती हैं। इसे महिलाओं में जेनेटाइल हाइजीन के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। महिलाओं ने बताया कि इसके उपयोग के बाद उन्हें गर्भाशय में कैंसर होने का पता चला।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago