बलिया में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनकी रोजगार की तलाश जल्द पूरी हो सकती है क्योंकि बलिया के राजकीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। 22 नंवबर की सुबह 10 बजे से मेले का आयोजन होगा।
बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि 22 नंवबर 2021 को संस्थान में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
इस मेले में आईटीआई पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन मोटर मैके, वेल्डप पेंटर, मशीनिष्ट व्यवसाय के युवा भाग ले सकते है। मेले में आयसेक्ट कंपनी सुरजपुर,ग्रेटर नोयडा, एडवांटेज ओल्ड मानेसर रोड गुड़गांव, प्रेरणा ग्रुप ऑफ कम्पनीज दिल्ली प्रतिभाग करेगी। इन कम्पनियों द्वारा प्लेसमेण्ट एवं अप्रेन्टिस हेतु बच्चो का चयन किया जायेगा। जिसको 9000 रुपए से 14,000 रुपए तक वेतन के साथ सस्ते कैण्टीन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…