Categories: बलिया

बलियाः फर्जी मार्कशीट के सहारे ली नौकरी, सहायक अध्यापक के वेतन भुगतान पर लगी रोक

बलिया में फर्जी अंक पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले एक सहायक अध्यापक पर डीआईओएस ने कार्रवाई की है। जांच में फर्जी तौर पर नियुक्ति लेने की बात सही मिली जिसके बाद संंबंधित सहायक अध्यापक के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है।

साथ ही वित्त व लेखाधिकारी आनंद कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जीआईसी बछईपुर के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल श्रीवास्तव और जीआईसी संदवापुर की प्रधानाचार्य डॉ. कंचन सिंह को शामिल किया है।

डीआईओएस ने जांच टीम से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीआईओएस रमेश कुमार ने बताया कि श्रीविश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरुपुर के सहायक अध्यापक (कला) ब्रजेश कुमार पांडेय मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी पाई है।

लेकिन नियुक्ति के समय उसने इंटरमीडिएट का गलत प्रमाणपत्र जमा किया। इसके बारे में शिकायत मिलने पर जांच हुई तो शिकायत सही पाई गई। अब तीन सदस्यीय कमेटी की जांच होने तक वेतन पर रोक लगी रहेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago