बेरोजगारों के लिए बलिया में बड़ा मौका, 22 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला

बलिया जिले में बेरोजगारों को बड़ा मौका मिलने वाला है। मिशन रोजगार के तहत बलिया जिले में आने वाले 22 दिसंबर को वृहद रोजगार मेला लगने वाला है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिले के संबंधित विभाग और अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जिला सेवायोजन कार्यालय के सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया है कि शासन के निर्देश पर 22 दिसंबर को रोजगार मेला राजकीय आईटीआई परिसर में लगाने का आदेश प्राप्त हुआ है। संबंधित विभागों के अधिकारी इस वृहद रोजगार मेले की तैयारी में लगे हुए हैं। इस मेले में सम्मिलित होने वाली कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके।

बता दें कि इस रोजगार मेले में भागीदारी करने के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। जिले भर के बेरोजगार लड़के-लड़कियां रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 22 दिसंबर को सैकड़ों कंपनियां उनके चयन के लिए आएंगी।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago