Categories: बलिया

बलिया में महिलाओं के इस गिरोह ने लोगों की नींद उड़ा दी है, वजह जान लीजिए

बलिया जिले में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं का एक गिरोह लोगों को ठगने में लगा हुआ है। जालसाज महिलाओं का समूह गांवों में घूमकर दर्जनों घरों में जाकर ठगी कर रही हैं। ये महिलाएं लोगों से पुराने सामान और आभूषण लेकर फरार हो जाती हैं। बताया जा रहा है कि आभूषणों के एवज में फ्रिज, कूलर जैसे अन्य महंगे सामान देने का झांसा देकर लोगों को लूटने का खेल चल रहा है।

गत मंगलवार को पीड़ितों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों का कहना है कि गिरोह से जुड़ी महिलाएं गांव में पुराने बर्तन खरीद रही थीं। इस दौरान में जिन घरों में पुरुष मौजूद नहीं थे वहां महिलाओं से उनके पुराने आभूषण मांगे। इसके बदले में उन्होंने सामान देने का वादा किया। दो घंटे बाद वापस लौटकर पांच सौ रुपए नकद और कुछ अन्य बर्तन ही इन महिलाओं ने दिए।

खबरों के मुताबिक दो दिन पहले ये महिलाएं बलिया के शिवपुर ग्राम पंचायत के कपूर दियर के अलग-अलग गांवों में पहुंचा था। जहां इन्होंने घर की महिलाओं से उनके सोने-चांदी के सामान मांग लिए। बदले में महंगे सामान देने की बात कही लेकिन लोग ठगे गए। देर रात होने पर भी जब उन्हें कुछ नहीं मिला तब इसे लेकर हंगामा शुरू हुआ। बवाल काटते हुए लोग लालगंज पुलिस चौकी पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago