Categories: बलिया

बलिया के किसान हो जाएं सावधान, जैविक उर्वरक के नाम पर बिक रही नकली खाद!

बलिया के किसान सावधान हो जाएं! क्योंकि बाजारों में मिल रही जिस जैविक खाद को आप मंहगे दामों में खरीद कर ले जा रहे हैं वह नकली भी हो सकती है। जनपद में इन दिनों जैविक खाद के नाम पर नकली उर्वरक की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इससे किसान काफी परेशान है।

जिले के कई हिस्सों में नकली डीएपी भी बेचे जाने की शिकायत किसानों ने की है। बता दें कि इस समय रबी की फसलों की बोआई की जा रही है। जिसको लेकर डीएपी की कमी भी आ रही है और कुछ दुकानदार अपना फायदा करने के चक्कर में जैविक खाद के नाम पर नकली खाद बेच रहे हैं।

डीएपी की तरह दिखने वाली जैविक डीएपी को लेकर भरौली के किसान रामानंद व सुनील ने बताया कि यह उर्वरक खेतों में डालते ही राख की तरह हो जा रही है। यह भी बताया कि सीमावर्ती गाजीपुर के किसी गांव से लाकर बाजारों में नकली खाद धड़ल्ले से बेची जा रही है। इसकी जांच होनी चाहिए।

गौरतलब है कि तीन सप्ताह पहले जिला कृषि अधिकारी ने सीमावर्ती मऊ जिले के मोहनसराय गांव में छापा मार कर नकली डीएपी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इसमें एक आरोपी भी पकड़ा गया था लेकिन इसके बावजूद नकली खाद की बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रही है।

वहीं बलिया में खाद की उपलब्धता की बात करें तो जिले में एक माह में दूसरी बार 2650 मीट्रिक टन इफ्को डीएपी की खेप रविवार की देर शाम में फेफना रैक प्वाइंट पर पहुंच गई। इस उर्वरक को जिले के कुल 113 सहकारी समितियों पर भेजने का काम भी सोमवार को प्रारंभ हो गया। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार जिले में लक्ष्य के सापेक्ष डीएपी प्राप्त हो चुका है और समितियों पर किसानों को डीएपी का वितरण करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं नकली खाद मामले पर जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने कहा कि डीएपी के बिक्री की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। तीन दिनों पहले ही भरौली चौराहे पर बिहार ले जा रहे डीएपी के मामले में कार्रवाई की गई है। जल्द ही छापेमारी की जाएगी और जैविक डीएपी के नाम पर बेचे जा रहे उर्वरक की सैंपलिंग की जाएगी। जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। 2650 मीट्रिक टन इफको डीएपी को सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago