Categories: बलिया

बलिया में लगेगा रोजगार मेला, 2000 पदों पर होगी भर्ती

निदेशक, प्रशिक्षण व सेवायोजन कार्यालय लखनऊ के द्वारा बलिया के अलग-अलग हिस्से में रोजगार मेला व कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया द्वारा भी यह जानकारी दी गई है कि यह कंपनी सिक्योरिटी गार्ड तथा सुपरवाइजर के लगभग 2000 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

इसी कड़ी में बलिया के विभिन्न विकासखडों में रोजगार मेला कैरियर काउंसलिंग की जाएगी। विकासखंड चिलकहर में 5 जनवरी, मनियर में 6 जनवरी, बांसडीह में 7 जनवरी, रसड़ा में 9 जनवरी, पंदह में 10 जनवरी, गड़वार में 11 जनवरी, हनुमानगंज में 12 जनवरी, तथा सोहावं में 13 जनवरी को ये कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि इस रोजगार मेले में सिक्योरिटी गार्ड क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी जी0फोर0एस0 सिक्योर सल्यूसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष उम्र तक के दसवीं पास अभ्यर्थी तथा रिटायर्ड आर्मी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में साक्षात्कार के बाद 12 दिन की ट्रेनिंग गाजियाबाद में होगी। ट्रेनिंग समाप्त होते ही कंपनियों में नौकरी मिल जाएगी। भर्ती के लिए शरीर का मापदंड 170 सेंटीमीटर, छाती 80 से 50 सेंटीमीटर, आयु 18 से 35 वर्ष के बीच, योग्यता 10वीं पास, ट्रेनिंग पीरियड 12 दिन गाजियाबाद, ड्यूटी टाइम 8 घंटे, वेतन 10500 से 15000 रुपए होगा। विकासखंड वार प्रस्तावित रोजगार मेले का समय 10:30 से 4:00 बजे तक है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago