Categories: बलिया

बलियाः छत पर जाते समय सीढ़ी से फिसला युवक, सिर में गंभीर चोट आने से मौत

बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छत पर चढ़ते समय युवक गिर गया और सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चकखान निवासी 21 वर्षीय शमशाद उर्फ गोलू पुत्र नौशाद हादसे का शिकार हुआ। वह तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण के लिए फल की दुकान चलाता था। रविवार को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा और खाना खाने के बाद छत पर सोने जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सीढ़ी से गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर गए।
जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्त में ही शमशाद ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना के बाद से परिवारजनों में कोहराम मच गया है। एसएचओ दिनेश पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई आवेदन नहीं दिया गया है। यदि ऐसी सूचना मिलती है तो मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago