Categories: बलिया

युवाओं के लिए काम की खबर, 24 अगस्त को बलिया में लगेगा रोजगार मेला

बलियाः रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया तथा राजकीय आईटीआई बलिया के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर बलिया में दिनांक 24 अगस्त 2022 को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और कई युवाओं को रोजगार देंगी। मेले में टेक्निकल तथा नॉन टेक्निकल क्षेत्र की लावा कम्पनी नोएडा, सुब्रोस लिमिटेड नोएडा, शिवशक्ति वायोटेक्नोलाजी लिमिटेड वाराणसी, मारूति सुजुकी मैन पावर सर्विस जैसी कंपनियां भाग ले रही हैं।

रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कौशल में प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने हेतु संबंधित अभ्यर्थी को सेवायोजन के पोर्टल पर जाब सीकर के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है। युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago