बलिया में बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, 20 फरवरी को नगरा में लगेगा रोजगार मेला !

बलिया डेस्क : कोरोना काल का दौर जिन्दगी के साथ-साथ नौकरियों के लिए भी काल बनकर आया. निजी संस्थानों में काम करने वाले हजारों लोगों की नौकरियां चली गई, कई लोग बेरोजगार हो चुके हैं.

लॉकडाउन की वजह से देश में संस्थाओं की आर्थिक स्थिति संकट में आ गई. लेकिन अब धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है. सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में अलग-अलग पदों पर भर्तियां होनी शुरू हो गई हैं. वहीँ बलिया में भी बेरोजगार लोगों के लिए 20 फरवरी को सुनहरा मौका मिलने वाला है.

उनको रोजगार देने के उददेश्य से 20 फरवरी को नगरा के जनता इण्टर कालेज मैदान में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. आज़मगढ़ मंडल की सहायक निदेशक सेवायोजन पूनम रानी ने बताया कि इसमें 35 बड़ी नामी कम्पनियां शामिल होंगी और इंटरव्यू के माध्यम से नौजवानों का चयन किया जाएगा. कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेवसाइट पर उपलब्ध है.

इस रोज़गार मेले में शामिल होने वाले  इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष है तथा हाई स्कूल, इंटर व स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा पास हैं, अपना बायोडाटा, दो फोटो सेवायोजन कार्यालय का रजिस्ट्रेशन, समस्त शैक्षिक योग्यताओं की छायाप्रति के साथ आकर मेले में शामिल हो सकते हैं और अपने लिए अच्छे भविष्य बना सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago