बलिया की हर्षिता ने यूपी पीसीएस परीक्षा में टॉप 20 में बनाई जगह, बनी एसडीएम

बलिया डेस्क : हर साल की तरह इस बार भी बलिया छात्रों ने यूपी PCS में अपना जलवा बिखेरा है। इस परीक्षा को पास करने वालों में बलिया से दूसरा नाम हर्षिता तिवारी का सामने आया है। जिन्होंने पहले प्रयास में ही टॉप 20 में जगह बनाई है। बिल्थरारोड तहसील के सेमरी गावं की मूल निवासी हर्षिता तिवारी ने यूपी पीसीएस में 20वां स्थान प्राप्त कर एसडीएम पद प्राप्त किया है ।

हर्षिता के पिता ईश्वरचंद तिवारी सिंचाई विभाग में असिस्टेंट इन्जीनियर पद से अवकाश प्राप्त एवं माता साधना तिवारी हिन्दी विषय में डाक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्राप्त हैं। इनके पिता के तीन भाई राजेन्द्र तिवारी,जितेंद्र तिवारी,लक्ष्मीकांत तिवारी भी सरकारी सेवा मे कार्यरत रहे हैं । प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए प्रयासरत हर्षिता ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडीएट की शिक्षा सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल वाराणसी से 96.5% अंक प्राप्त कर टाप किया था ।

इसके साथ ही NRS कालेज कलकता से MBBS (मेडिकल) की डीग्री 2017 में हासिल की हैं। स्वभाव से प्रखर और उच्च प्रतिभा की धनी हर्षिता किताबें पढ़ने की बहुत शौकीन हैं और कत्थक नृत्य में काफी रूचि रखतीं हैं । चयन का श्रेय हर्षिता नें अपनें माता- पिता एवं गुरूजनों को दिया हैं ।

साथ ही बताया कि शिक्षा से बड़ा कोई दूसरा अस्त्र नहीं है। टी एन मिश्रा समाजिक कार्यकर्ता विवेकानन्द पी जी कालेज सेमरी बलिया ने बताया कि हर्षिता शुरू से ही पढ़ाई को बहुत अधिक महत्व देती थी । हर्षिता नें सेमरी गांव के साथ-साथ बिल्थरारोड एवं बलिया जनपद का मान बढाया है। आज हम सभी गांववासी खुशी से गदगद हैं उन्होंने बताया की शीघ्र ही हर्षिता के गांव में पहुंचते ही बहुत बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago