बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी PCS परीक्षा 2019 के फाइनल रिजल्ट का एलान कर दिया है। इस बार टॉप टेन में पहले नंबर पर मथुरा के विशाल सारस्वत, दूसरे पर प्रयागराज के युगांतर त्रिपाठी और तीसरे पर लखनऊ की पूनम गौतम हैं। तो वहीँ बलिया के सुनील कुमार ने भी इस परीक्षा में अपना परचम लहराया है।
जिले के रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा गांव के रहने वाले सुनील ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद अपनी अपने कदम पीछे नहीं खिचे और यूपी पीसीएस में सफलता हासिल की। बता दें की सुनील का चयन नायब हसीलदार के पद पर हुआ है। वहीँ रिजल्ट जारी होते ही परिजनों के साथ साथ जिले भर में खुशी का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक सुनील सिंह की शुरूआती पढाई प्राथमिक शिक्षा पियरौटा गांव से हुई है । वहीँ इन्होने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट जनता जनार्दन इण्टर कालेज, गाजीपुर से किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद सुनील सिंह ने इग्नू से एमए और आपदा प्रबंधन में डिप्लोमा किया। सुनील सिंह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील की माता सुबसिनी सिंह गृहणी हैं और पिता यूपी हैंडलूम में काम करते थे लेकिन कुछ साल पहले मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो गए थे वहीँ जिसके बाद साल 2012 में इनके परिवार को चाचा द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद सुनील सिंह दिल्ली में रखकर अपने पिता की सेवा कर रहे थे। लेकिन अचानक से 2016 से इनके पिता दिल्ली से लापता हैं।
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…