बलिया डेस्क : मनियर थाना क्षेत्र के बड़कीबारी गांव निवासी एक जॉब कार्डधारक ने गांव के ही प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मनियर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गांव के प्रधान के इशारे पर गुर्गे मनरेगा का पैसा जो बैंक से निकालकर वह ले आ रहा था, रास्ते में रोककर छीन लिया.
पुलिस ने पहले तो तहरीर लेने के बाद मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आखिरकार रविवार की शाम प्रधान व उनके गुर्गों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाने के साथ पैसा वापस दिलाने की मांग की है.
बड़कीबारी निवासी जॉब कार्ड धारक ने बीते चार अप्रैल शनिवार को सेंट्रल बैंक के चांदू पाकड़ स्थित फ्रेंचाइजी से मनरेगा का साढ़े चार हजार रुपए निकालकर ले आ रहा था, इसबीच आरोप है कि गांव के प्रधान प्रतिनिधि कंचनशक्ति यादव के इशारे पर उनके गुर्गों ने उनको रास्ते में ही रोककर पैसा छीन लिए. तहरीर देने के बाद आरोप है कि पुलिस भी मामले को पहले दबाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी और गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्ति के दबाव पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई तो की, लेकिन मामूली 107/16 की जो कि शांति भंग की कार्रवाई होती है.
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाने के साथ उन्हें उनका पैसा दिलाने की मांग की है. इस दौरान उन्होंने प्रधान पर ये भी आरोप लगाया कि मेरे साथ घटित घटना तो सिर्फ एक बानगी मात्र है, प्रधान सब जॉब कार्ड धारकों से इसी तरह जबरिया वसूली कर रहे हैं. उधर इस संबंध में जब मनियर एसओ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पहली बार कॉल रिसीव करने के बाद दुबारा फोन रिसीव करना ही मुनासिब नहीं समझे.
एचआईबी पॉजीटिव है पीड़ित जॉब कार्ड धारक
गौरतलब हो कि पीड़ित जॉब कार्डधारक एचआईबी पॉजीटिव भी है और इस बात से गांव के प्रधान और अन्य सारे लोग भलिभांति वाकिफ भी, परिवार की मालीहालत भी ठीक नहीं है, उपर से दवा आदि का खर्चा अलग से. बावजूद प्रधान द्वारा उनके साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कहीं से भी न्यायोचित नहीं है.
वहीँ सीओ दीपचंद्र का कहना है की मामला मेरे संज्ञान में नहीं, दिखवाता हूं, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
दूसरी तरफ प्रधान प्रतिनिधि कंचनशक्ति यादव का कहना है की कुछ लोग इस तरह का व्यवहार उनके साथ कर दिए हैं, मैं इसमें शामिल नहीं हूं. बावजूद पुलिस चूंकि मुकदमा कायम किया है, लिहाजा जमानत कराने जा रहा हूं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…