बलिया: सड़क हादसे में जेएनयू के इंजीनियरिंग छात्र की मौत

बलिया- हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के नजदीक  शनिवार की देर रात कार व ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर में जेएनयू के इंजीनियरिंग छात्र की मौत , मृतक की पहचान अनुपम ओझा के रूप में हुई है जो की बिहार के के खरहाटांड़ गांव का रहने वाला था।  बताया जाता है की ये हादसा  बलिया-बैरिया एनएच पर रात में हुआ।  खबर के मुताबिक अनुपम ओझा  दोस्तो के साथ शादी समारोह में जा रहा था। अभी हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक अनुपम ओझा को  चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन युवकों की गंभीर हालत देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त परीक्षण के लिए भेज दिया। जिसमें बिहार बक्सर जिला के शिक्षा कालोनी निवासी विकाश पांडेय (25) पुत्र विजय कुमार पांडेय , राहुल तिवारी (25) पुत्र गोरख नाथ तिवारी , सोनू पांडेय (26) एवं मृतक अनूप ओझा (25) पुत्र वीरेन्द्र ओझा शामिल है। जानकारी के अनूसार अनूप ओझा भाजपा के युवा मोर्चा कार्य समिति के सदस्य थे। इस घटना से यूपी बिहार के भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी सूचना परिवार के लोगों को रात में ही दे दी गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago