खुशखबरी- जियो प्राइम अप्रैल से एक साल के लिए फ्री!

जियो प्राइम के यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अब वे बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क के भुगतान के एक साल और इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुकेश अंबानी की स्‍वामित्‍व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इसका एेलान किया है। ऐसे में 31 मार्च, 2018 तक के लिए जियो प्राइम सब्‍सक्राइव करने वाले यूजर्स को 31 मार्च, 2019 तक के लिए कोई शुल्‍क नहीं देना होगा। मौजूदा सुविधाओं में भी कटौती नहीं की गई है।

इसका मतलब यह हुआ कि पिछले साल 99 रुपये का भुगतान कर जियो प्राइम का मेंबर बनने वाले यूजर्स अगले साल तक इस सुविधा का बिल्‍कुल मुफ्त में लाभ उठा सकेंगे। नए यूजर्स को मेंबरशिप शुल्‍क के तौर पर पहले की ही तरह 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें वृद्धि नहीं की गई है। इसे कॉमप्‍लीमेंट्री प्राइम बेनिफिट्स का नाम दिया गया है।

बता दें कि देश में तकरीबन 17.5 करोड़ जियो प्राइम यूजर्स हैं। रिलायंस जियो की इस घोषणा से अन्‍य टेलीकॉम ऑपरेटरों को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। खासकर एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों को अब अपने उपभोक्‍ताओं को अतिरिक्‍त सुविधाएं देनी होंगी। रिलायंस जियो के इस ऐलान से भारत में पहले से ही छिड़ा ‘डाटा वॉर’ और तेज हो जाएगा। अन्‍य टेलीकॉम कंपनियों द्वारा सुविधाएं नहीं बढ़ाने की स्थिति में मोबाइल यूजर्स रिलायंस जियो के कस्‍टमर बन सकते हैं।

ऐसे उठाएं कॉमप्‍लीमेंट्री प्‍लान का फायदा: रिलायंस जियो ने जियो प्राइम के मौजूदा यूजर्स (जिन्‍होंने 31 मार्च, 2018 से पहले इस सुविधा का लाभ उठाना शुरू किया था) को कॉमप्‍लीमेंट्री प्राइम बेनिफिट्स का फायदा लेने का तरीका भी बताया है।

इसके तहत यूजर्स को पहले माई जियो एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उन्‍हें अगले 12 महीनों के लिए कॉमप्‍लीमेंट्री मेंबरशिप को सेलेक्‍ट करना होगा। इसके साथ ही जियो प्राइम के तहत सुविधा अगले एक साल के लिए मुफ्त में रिन्‍यू हो जाएगा। कंपनी ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि यह सुविधा सीमित अवधि के लिए ही मुहैया कराई गई है।

ऐसे में जियो प्राइम के यूजर्स को प्‍लान को अविलंब अपडेट करना होगा। बता दें कि जियो प्राइम के तहत यूजर्स 550 से ज्‍यादा टीवी चैनल्‍स, 6,000 से ज्‍यादा फिल्‍में, लाखों की संख्‍या में वीडियो/टीवी शो, 1.4 करोड़ से ज्‍यादा गाने, 5,000 से ज्‍यादा पत्रिकाएं और 500 से ज्‍यादा समाचारपत्र को मुफ्त में देख, सुन और पढ़ सकते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

14 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago