26 अगस्त को सिकंदरपुर में होगा जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्वांचल प्रभारी अवलेश कुमार सिंह लगातार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे जनता के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सलेमपुर का भ्रमण किया।

उन्होंने बस स्टेशन चौराहा स्थित दुबरी चौधरी कटरा में प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को मिलन वाटिका में जदयू का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के सासंद और विधायक व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है दिन-रात मेहनत कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना और आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ लड़कर 2024 में भाजपा का सफाया करना। आज आम जनता महंगाई से कराह रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। किसान परेशान है, मजदूर रोटी रोजी रोटी के लिए इधर उधर भटक रहा है। सड़क शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी वेपटरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि आज इंडिया गठबंधन नीतीश जी के नेतृत्व में काम कर रहा है। हमारा नारा है 2014 में आने वाले 2024 में नहीं आएंगे भाजपा मुक्त करना ही हमारा उद्देश्य है जदयू को भी यूपी में अच्छी सीट मिलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सोनू संजीव सिंह रोहित चौबे गुड्डू पटेल आदि मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago