बलिया में वाहनों पर लिखे जातिसूचक शब्दों की वजह से आए दिन विवाद की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में पुलिस ने जाति और धर्मसूचक शब्द लिखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की और जातिसूचिक शब्द लिखे वाहनों का चालान काटा। इस दौरान कुल 36 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई जबकि अन्य वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
चित्तू पांडेय चौराहा पर ट्रैफिक निरीक्षक राकेश सिंह ने जवानों संग अभियान चलाया। इस दौरान जाति सूचक लगे वाहनों का चालान किया। काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों का भी चालान काटा गया। इधर सीओ ट्रैफिक अशोक मिश्रा ने बताया कि किसी भी वाहन पर जाति या धार्मिक नाम लिखा हुए पाए जाने पर उक्त वाहनों पर कार्रवाई होगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…