Categories: बलिया

बलिया में JDU अध्यक्ष लल्लन सिंह का दावा- यूपी में जीतेंगे 5 सीट, BJP से नहीं होगा गठबंधन

बलिया। विधानसभा चुनाव प्रचार में सभी पार्टियों के दिग्गज अपना दम दिखा रहे हैं। जहां आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने यूपी में 5 सीटों पर जीत का दावा किया। कहा कि 5 सीटों पर पार्टी को समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी से गठबंधन की बात को नकार दिया। फेफना में उन्होंने अलवेश सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित किया। बिहार मॉडल की जमकर तारीफ की। और बिहार की तर्ज पर यूपी में विकास के दावा कर जनता दल यूनाइटेड को वोट करने की अपील की। 

5 सीटों पर जीतेंगे चुनाव- जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने फेफना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारी पार्टी यूपी में 28 सीटों पर लड़ रही है, जिसमें से 5 सीटों पर अपार समर्थन मिल रहा है। साथ ही कहा कि यदि 2017 से ही कोशिश करते तो निश्चित रूप से 2022 का परिणाम और व्यापक होता, लेकिन कोई बात नहीं। अब यूपी में जनता दल यूनाइटेड जनसंपर्क अभियान तेज करने के साथ पार्टी की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने काम करेगी, जिसके 2027 में जनता दल यूनाइटेड अप्रत्याशित मुकाम हासिल करेगी।

भाजपा से नहीं होगा गठबंधन– वहीं भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारा गठबंधन बिहार में परिस्थितिवश है, लेकिन इसका मतलब यह कत्तई नहीं कि हम कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो वहां भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे। हम मणिपुर में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्रप्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा और हमारी पार्टी बराबर सीट हासिल की। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने बिहार को बिहार बना दिया है। भारत का पहला ऐसा राज्य बिहार है, जहां महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिला है।

लल्लन सिंह ने कहा कि बिहार में जदयू की सरकार में विकास की बयार है। नीतिश कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल सी का मतलब करप्शन, कम्यूनल और क्राइम खत्म है। उन्होंने बिहार आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि देख लीजिये बिहार की सड़कें यूपी जैसी नहीं है। हमारी पार्टी ट्रिपल सी फॉर्मूले और जीरो टॉलरेंस पे काम करती है और बगैर नीतीश जी के बिहार मॉडल के यूपी का विकास संभव नही है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल, सांसद कविता सिंह, राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय, फेफना प्रत्याशी अवलेश सिंह मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago