सिकंदरपुर में बोले शिवराज सिंह- ‘भाजपा जीतेगी बम्पर बबुआ तेरी साइकिल होगी पंचर’

बलिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बलिया पहुंचे। उन्होंने सिकंदरपुर के खिला के भवानी मंदिर प्रांगण में जनसभा की। इस दौरान सीएम शिवराज ने भाजपा उम्मीदवार संजय यादव के पक्ष में वोट की अपील की, उन्होंने मंच से संजय यादव की जमकर तारीफ की। शिवराज ने अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले बलिया के लोगों से भावनात्मक संबंध जोड़ते हुए कहा कि मेरे भांजे-भांजी यहां के ही रहने वाले हैं। शिवराज ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा वहीं भाजपा की उपलब्धियां भी गिनाई।

इस दौरान उन्होंने संजय यादव के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा और कहा कि सबका मान, सबका सम्मान करने का काम करने वाले संजय यादव को जिताकर विधायक बनाएं। अन्यथा एक बार फिर सपा और बसपा इत्र की खुशबू की जगह उन्माद की दुर्गंध फैला देंगे।शिवराज ने आगे पीएम मोदी और बीजेपी के कार्यों की तारीफ करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब रोजी रोटी का संकट पैदा हुआ तो पीएम गरीब कल्याण योजना से अनाज देकर गरीबों को बचाने का काम मोदी और योगी सरकार ने किया है।

सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि अखिलेश होते तो राशन रास्ते में ही खा जाते। सपा के शासन में गरीबों का खून चूस कर खिलखिलाने वाले माफिया व गुंडे आज बिलबिला रहे हैं। जेल से बाहर आने से डरने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हांथों में ही सुरक्षित है। कोविड काल के दौरान मोदी सरकार ने जो सहयोग दिया वह कांग्रेस, सपा व बसपा के बस का नहीं था। कहा कि अखिलेश बबुआ पहले क्या बोलते थे? टीका मत लगवाना, मोदी जहर दे रहे हैं। पर दिन में विरोध करने वाले अखिलेश रात में वैक्सीन लगवाते हैं। अखिलेश जी आपको प्रचार के लायक मोदी ने ही बनाया है।

भाजपा जीतेगी बम्पर, बबुआ तेरी साइकिल होगी पंचर– शिवराज ने कहा कि राम के साथ रामराज्य का ही प्रभाव है कि आज बबुआ भी राम राम भज रहे हैं। राहुल बाबा त्रिपुंड लगा रहे हैं तो प्रियंका गंगा स्नान कर रही हैं। शिवराज सिंह चौहान ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा जीतेगी बम्पर, बबुआ तेरी साइकिल होगी पंचर। इनके बहकावे में मत आना। राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की भूमि को तबाह करने वाले आज चुनाव में रंग बदल दिए हैं। ये तो वही बात है-“हमारे बलमा बेईमान, हमें पटियाने आए हैं।”

सपा बसपा एक दूसरे दूसरे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। सपाई ही दंगाई है और दंगाई ही सपाई हैं। जिसको साथ लिया उसका सत्यानाश किया है अखिलेश ने। राहुल गांधी व बुआ इसका प्रमाण है। अब जयंत को पकड़ लिया। दोनों का बंटाधार होना तय है। कहा कि सपा की सभा मे पाकिस्तान का नारे लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा को वोट देने सबसे बड़ी गलती होगी। इस मौके पर विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, सीपी सिंह, संजय जायसवाल, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, अरविंद राय तमाम लोग मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago