उत्तरप्रदेश में पांचवे चरण की वोटिंग चल रही है। अब बारी पूर्वांचल के सियासी संग्राम की है। पूर्वांचल की सीटों पर कब्जा जमाने बीजेपी जमकर प्रचार-प्रसार में जुटी है। इसी कड़ी में आज देश के गृहमंत्री अमित शाह बलिया पहुंचे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व की सपा सरकार को आड़े हाथों लिया और जमकर तंज कसे।
साथ ही भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की।अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने कहा कि “4 चरणों के चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा ने 300 से ज़्यादा सीटों के साथ चार चरणों में हुए, मतदान से प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि, “पाचवें, छठे, और सातवें चरण में पूर्वांचल की जनता को इसपर बहुत बड़ी इमारत को बनाने का काम करना है।
“अमित शाह ने कहा सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, चंबल में तमंचा, कट्टे और छरे की गोलियां बनती थीं। अब वहां तोप के गोले बनाने के कारखाने बन रहे हैं। आज यहां बनने वाले गोलों और मिसाइलों से पाकिस्तान के दिल दहल गए हैं। आगे कहा कि जिन्होंने संकटमोचन मंदिर पर हमला करने वाले अपराधियों के केस वापस लिये हैं, वे सत्ता में आने के पर माफियाओं के साथ भी ऐसा ही करेंगे। माफियाओं को जेलों में सिर्फ बीजेपी के राज में रखा जाएगा।
गृहमंत्री ने कहा कि, “विपक्ष 70 के दशक ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था, लेकिन उन्होंने गरीबी दूर करने के बजाय गरीबों को हटाना शुरू कर दिया।इसके साथ ही अमित शाह ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए जनता से वोट की अपील की। इस दौरान विपक्षियों को भी जमकर घेरा। गौरतलब है कि बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने सभी पार्टियां जमकर प्रचार प्रसार कर रही हैं। इस जंग में किसकी जीत होती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…