सत्ता की हनक और प्रशासन के दवाब के बीच जयश्री ने रेवती में बनाई हैट्रिक!

बलिया। नगर पंचायत रेवती में निर्दलीय वित्त जयश्री पांडे ने अपनी जीत के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए जीत हासिल की और लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद की कुर्सी पर अपना कब्जा जमाया। जयश्री की जीत सही मायने में आसान नहीं थी। 

जयश्री पांडेय जब चुनाव प्रचार पर निकली थी तब उन्होंने शासन और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि प्रशासन के साथ मिलकर विपक्ष उनके प्रचार कार्य को रोक रहा है। जयश्री पाण्डे ने सत्ता पक्ष पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन सत्ता पक्ष और प्रशासन के दबाव के बीच आखिरकार जनता ने अपना फैसला सुनाया और सभी को दरकिनार करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी जय श्री पांडे को विजयी बना दिया।

बता दें कि मतगणना के प्रथम चरण की गणना के बाद जयश्री पाण्डेय ने निर्दल प्रत्याशी राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह मांडलू से 241 मतों की बढ़त बना ली। यह बढ़त दूसरे चरण में 926 की हो गई। तीसरे चरण की गणना के बाद जयश्री ने राणा योगेन्द्र से 1441मतों की बढ़त हासिल कर लिया। चौथे और अन्तिम चरण की गिनती में जयश्री ने 5117 मत प्राप्त कर राणा योगेन्द्र को 1630 मतों से पराजित किया। इधर तमाम हथकंडों को अपनाने के बाद भी भाजपा सीट पर कब्जा नहीं जमा पाई और भाजपा प्रत्याशी अभिज्ञान तिवारी को 2989 मत ही मिले।

जीत के बाद जयश्री पाण्डेय ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर में विकास के कार्यों के साथ सामुदायिक विवाह घर का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बड़ी बाजार पोखरे का सुंदरीकरण, नगर के समस्त लिंक मार्गों का निर्माण के साथ किशोरों तथा बच्चों के लिए जिम की स्थापना कर युवा के शारीरिक सौष्ठव का विकास किया जाएगा। नगर के चतुर्दिक विकास के लिए मैं निरन्तर उत्पर रहूंगी। अजयशंकर पाण्डेय कनक ने भी कहा कि जनता की सेवा मेरे जीवन का मूल उद्देश्य है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago