बलिया में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल आई थी, इसी दौरान उसके साथ यह वारदात घटित हुई।
बैरिया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मवीर सिंह के मुताबिक युवती बिहार राज्य के भोजपुर जिले के बड़हरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह बैरिया में ननिहाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। इसी दौरान गांव के 22 वर्षीय मुकेश कुमार ने उससे बातचीत शुरू की और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद किशोरी ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर शनिवार को भारतीय दंड संहिता संबंधित धारा के तहत बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा का कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…