बलिया डेस्क: एक तरफ जहाँ देश और दुनिया में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और लड़कों के साथ कदमताल कर रही हैं वहीँ दूसरी तरफ बलिया की बेटियों ने भी कमाल कर दिखाया है और लड़कों को भी पीछे छोड़ दिया है. बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 27 मेधावियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि स्वर्ण पदक हासिल करने में बेटियों का आगे होना बदलते भारत में महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का जो नारा प्रधानमंत्री ने दिया है, उसका प्रभाव अब सुदूर व पिछड़े इलाको में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कलक्ट्रेट परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने अपने सम्बोधन की शुरूआत महापुरूषों व साहित्यकारों को याद करते हुए की।
दिलचस्प बात यह है कि इन 27 छात्रों में 24 छात्राएं हैं जिन्होंने अपने अपने क्लास में टॉप किया है. इस बार के दीक्षांत समारोह में चार हज़ार पैतीस छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जानी है. आपको बता दें कि इनमे से 2682 छात्राएं हैं और 1353 छात्र हैं. इस तरह 66 प्रतिशत छात्राओं ने टॉप किया है और लड़कों को पिछाड दिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेन्द्र बहादुर सिंह ने मीडिया वालों से बातचीतके दौरान दी है.
आपको बता दें कि अभी भी यूनिवर्सिटी कैम्पस में बाढ़ और बारिश का पानी लगा हुआ हैं इसलिए दीक्षांत समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट परिसर के बहुद्देश्यीय सभागार में हो रहा है. बड़ी बात यह भी है कि यह पहला दीक्षांत समारोह है. इसलिए यह और भी ख़ास है और लोगों के लिए गर्व की बात भी है. खैर, बलिया की बेटियों की इस कामयाबी पर पूरे बलिया के लोगों में ख़ुशी है.
यह गर्व की बात है कि जब हमारे देश में अब भी लिंग के आधार पर गैर बराबरी के मामले लगातार आते रहते हैं. तो ऐसे में बलिया की बेटियों ने उन लोगों के सामने एक मिसाल कायम की है कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां भी किसी भी तरह से कम नहीं होती हैं और मौका मिलने वह लड़कों से भी आगे निकल सकती हैं.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…