Categories: बलिया

बलियाः कबड्डी प्रतियोगिता में जमुनाराम स्कूल की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर V कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मिर्जापुर के चुनार में डॉक्टर सविता ग्लोबल एकेडमी में किया गया। इस प्रतियोगिता में बलिया के चितबड़ागांव में स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

जमुनाराम स्कूल के विद्यार्थियों ने एसएसदेव पब्लिक स्कूल गाजीपुर को 25-04 से पराजित करते हुए अगले चक्र में उमा नाथ स्कूल, जौनपुर को 21– 07 से पराजित किया। इसके बाद अगले चक्र में कौशांबी की टीम को 21– 04 से हराकर अपने पूल के फाइनल में प्रवेश किया।

इसके बाद टीम ने पूल (H) के फाइनल मैच में गाजीपुर के सेंट जोसेफ स्कूल से हारकर अंतिम आठ में जगह बनाते हुए क्वाटर फाइनल मैच में ज्योतिबा फुले स्कूल, जौनपुर को 25 —01 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और सेमीफाइनल मैच में यूनिवर्सल स्कूल, चंदौली से 16— 25 से पराजित होकर 224 टीमों में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की टीम के उन्नत प्रदर्शन से पूरे बलिया का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफ़ेसर धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक तुषार नंद एवं प्रधानाचार्य अब्रि बघेल ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक मोहम्मद अफ़ज़ल एवं सुनील यादव को इस सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago